शास्त्रार्थ की अंतिम कसौटी
Share

शास्त्रार्थ की अंतिम कसौटी
(Proof is in the Pudding)
- विद्यापुत्र दया शंकर, भा. रा. से.
अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस वर्ष श्री संकट मोचन धाम सैलई के ३४ वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक जयंती समरोहांतर्गत “शास्त्रार्थ” कार्यक्रम भी रखा गया।
सामान्यतः “शास्त्रार्थ” कार्यक्रम विद्वतसभा में एक दूसरे की आलोचना के संग्रह मात्र हो कर रह जाते हैं। वहाँ “आलोचना” और “शास्त्रार्थ” के मध्य उनके मर्म को प्रायः विस्मृत कर दिया जाता है। जहाँ “आलोचना” एक व्यष्टिगत कार्यक्रम है, वहीं “शास्त्रार्थ” एक “समष्टिगत” कार्यक्रम है। “आलोचना” में हमें यह स्थापित करना होता है कि जिस “निश्चित सत्य” में हम आस्था या विश्वास रखते हैं, उससे, दूसरे पक्ष के “कथन" में निहित आस्था/विश्वास का “विचलन” कितना है, जो हमें अस्वीकार्य है। किन्तु “शास्त्रार्थ” के अंतर्गत दोनों या अनेकों पक्षों द्वारा एक ही प्रयास किया जाना उद्देशित होता है कि हम उस “निश्चित सत्य” को स्पष्टता के साथ “स्थापित” करें जिसमें हम समष्टि रूप में आस्था या विश्वास रखते हैं।
लौकिक जीवन का यह “निश्चित सत्य” यथार्थ में सत्य हो ही, यह कहना कठिन है। लौकिक रूप से “सूर्यास्त” और “सूर्योदय” के प्रत्यय हमें नित्य प्रत्यक्ष होते हुए भी सत्य नहीं हैं। सूर्य न तो कभी उदय होता है और न ही अस्त। जो काल, परिस्थिति, देश इत्यादि के परिवर्तित होने पर भी नहीं परिवर्तित होता, उसी प्रत्यय को वेदान्तर्गत सत्य कहा गया है और इसकी संज्ञा “ऋतं” के नाम से विहित है। इसी के अनुरूप प्रथम वेद का नामकरण “ऋग्वेद” किया गया है। “ऋतं” वह सत्य है जो सार्वजनीन, सार्वकालिक व सार्वभौमिक है। वस्तुतः “शास्त्रार्थ” का सार्थक होना इस तथ्य पर निर्धारित होगा कि हम अपने “निश्चित सत्य” की गवेषणा करते हुए “ऋतं” के कितने निकट तक पहुंच सके।
प्रश्न यह भी है कि “ऋतं” को कैसे पहचानें और “शास्त्रार्थ” की दिशा व दशा के परीक्षण की “कसौटी” क्या हो?
यहाँ हमें “अथर्ववेद” के १० वे कांड के आठवें सूक्त के ३२ वें मंत्र से स्पष्ट मार्गदर्शन प्राप्त होता है:
“
“अंति सन्तम् न जहात्यन्ति सन्तम् न पश्यति ।
देवस्य पश्य काव्यम् न ममार न जीर्यति । ।”
•Anti Santam Na Jahati Anti Santam Na Pashyati
Pashya Devashya Kavyam Na Mamar, Na Jeeryati –
Atharvaveda 10/8/32.
•Looking at the universe and the nature which is the greatest epic being written
by Almighty every moment, the Seer (Rishi) does not believe that the world is
going to drain despite the fact that he witness all the time, the decay of matter
and destruction of all the material things in the world and universe.
एक ऋषि अपने पास में आई हुई मृत्यु को देख कर भी मृत्यु या प्रलय आ गई है, ऐसा नहीं देखता या समझता है, क्योंकि संपूर्ण सचराचर में वह सभी पदार्थों को रूप बदल कर पुनः उत्पन्न होते हुये वह नित्य देखता है। वह संपूर्ण सचराचर अर्थात् प्रकृति को स्पष्टतः स्वयं परमात्मा के द्वारा निरन्तर लिखा जा रहा काव्य जानता है और इसलिए उसे आपने समीप में प्रलय आ गई है, सब कुछ नष्ट भ्रष्ट हो जाने वाला है, ऐसा कभी नहीं स्वीकारता है।
अर्थ यह है कि “प्रकृति” अर्थात् “संपूर्ण सचराचर” ही ईश्वर लिखित वैदिक और सनातन धर्म की आधिकारिक पुस्तक या महाग्रंथ है जिसे हमने “देवस्य” अर्थात् ईश्वर का “काव्य” कहा और हमारे पाश्चात्य दार्शनिकों ने इसे “यूनिवर्स” अर्थात् एक कविता कहा। हमने इसी देव के काव्य (सचराचर) या एक कविता (नेचर) को ही हर वस्तु, कथन, घटना इत्यादि की सत्यता को परखने की कसौटी बेहिचक माना हुआ है। कभी जब आप एक ऐसा कथन या स्पष्टीकरण देते हैं जिसके लिए किसी अन्य प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती, तब उसे सुनते ही मेरी जिह्वा से एक ही बोल फूट पड़ता है और वह है “नैचुरली , नैचुरली”; जिसका अर्थ होता है , और नहीं तो क्या, क्योंकि ऐसा तो हम प्रकृति में सर्वत्रहोते हुए देख रहे हैं।
अतः “शास्त्रार्थ” की प्रक्रिया में इसके अतिरिक्त और कोई कसौटी नहीं हो सकती। देवस्य काव्य तो ईश्वरप्रदत्त अंतिम कसौटी h
•The ultimate touchstone of truth is the nature, the book of harmony. Holy Vedas
are not the book of Dharma but the holy Vedas pronounced the Nature, the
universe to be the book of Dharma.
•Whatever you find to be true, you will find happening in the nature all the time.
•Truth is always in consonance with nature. Whatever is not in consonance with
nature is untrue. This is a universal fact and a reliable principle to decide what is
true and what is false.
•Please verify yourself in nature about every statement on this principle and
decide yourself whether it is i.e. true or untrue.
•No statement should be taken for granted simply because it has come out from
a person sitting at a very high pedestal.
•One should not accept any statement to be true under the weight of a great
personality unless it is realized and verified by finding out parallel in the nature,
the book of Dharma.
•Whatever I am saying or stating here should also not be taken for granted as
true unless visualized by your own experience and found parallel thereof in
nature.
•The importance of nature thus cannot be ignored.
Our Western Counterparts say it "The proof of the pudding is in the eating" is an idiom meaning the quality, value, or effectiveness of something can only be determined by putting it to a practical test or experiencing it firsthand, rather than relying on appearances or promises. It suggests that results, not theory, are the true measure of worth. Key Aspects of the Idiom: Meaning: You cannot judge if something is good or bad until you try it. Origin: It is an old English proverb. In this context, "proof" actually means "test". Common Variation: It is frequently shortened to "the proof is in the pudding," which is commonly used in modern conversation, although the full, original phrase is more precise. Context: It is often used to express skepticism about a new product, plan, or person, suggesting that one should wait to see actual results before making a judgment. Examples in Context: Business: "The new marketing strategy sounds great, but the proof of the pudding is in the eating; we need to see if sales actually increase". Daily Life: "He says this new car is the best on the market, but the proof of the pudding is in the eating—I need to take it for a test drive".
Written on December 2023
Uploaded on 12/05/2026
www.srisantanjyotish.com